Delhi में पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के निर्देश जारी, CM Rekha Gupta ने कहा-केंद्र के निर्देश हुए लागू

By रितिका कमठान | Apr 26, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई आधिकारिक समय सीमा के बाद भारत में नहीं रहेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली सरकार केंद्र के निर्देशों का सख्ती से पालन करेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री की ये टिप्पणी भारत सरकार द्वारा जारी एक व्यापक आदेश के बाद आई है, जिसमें 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए सभी वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं।

इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "मौजूदा मेडिकल वीज़ा भी 29 अप्रैल, 2025 के बाद अवैध हो जाएंगे।" उन्होंने कहा, "अब से पाकिस्तानी नागरिकों को कोई नया वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा। दिल्ली सरकार इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कर रही है। हर उल्लंघन पर गंभीरता से नज़र रखी जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"

भारत सरकार ने शुक्रवार को दीर्घकालिक वीजा और राजनयिक एवं आधिकारिक वीजा को छोड़कर पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी प्रकार के वीजा 27 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए। हालाँकि, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीज़ा केवल 29 अप्रैल तक ही वैध है।

 

अमित शाह ने किया था मुख्यमंत्रियों को फोन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ने के लिए निर्धारित समय सीमा से अधिक देश में न रहे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा 27 अप्रैल के प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी। मंगलवार को हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी समय सीमा से अधिक भारत में न रहे। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में Kurmi आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, CM Suvendu Adhikari का एलान

आईफोन बांटने के ऐलान के बाद हरकत में आया प्रशासन, चंडीगढ़-मोहाली में iPhone 17 Langar पर लगाई रोक

Nandigram Bypoll: 3 अक्टूबर तक जेल में Congress उम्मीदवार Milan Pradhan, High Court से मांगी राहत

India A vs Australia A: चोट से उबरे Sai Sudharsan पर होंगी निगाहें, ओपनिंग में संभालेंगे मोर्चा