मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

By दिनेश शुक्ल | Jun 06, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की रिकवरी रेट निरंतर बढ़ रहा है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। सारी/आई.एल.आई मरीजों का सर्वे किया जाए तथा फीवर क्लीनिक को सुदृढ़ करें। हमें किसी भी हाल में प्रदेश में कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिए जाने तथा कुशल प्रवासी मजदूरों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार दिलवाए जाने के लिए रोजगार सेतु अभियान के अंतर्गत अभी तक प्रदेश के 13 लाख 67 हजार प्रवासी मजदूरों की मैपिंग कर ली गई है। इसमें प्रवासी मजदूर तथा उनके परिवार शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्रीयों ने किया दो कोयला खदानों का बटन दबाकर शुभारंभ, एक हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

भिंड जिले की समीक्षा में पाया गया कि वहां कोरोना के 84 मरीजों में 51 एक्टिव मरीज है। रिकवरी रेट अच्छी है, परन्तु नए केस आ रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए सभी उपाय किए जाएं। राजगढ़ जिले में 20 मरीजों में से 11 एक्टिव हैं। वहां 3 मृत्यु हुई है। राजगढ़ सी.एम.एच.ओ को हटाने के निर्देश दिए गए।  मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रदेश की कोरोना रिकवरी रेट 66.2 प्रतिशत हो गई है, जबकि देश की रिकवरी रेट 47.8 प्रतिशत है। प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट 4.68 प्रतिशत है, जबकि देश की 5.24 है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें