By अभिनय आकाश | Apr 27, 2024
भारत ने खलिस्तायों पर ऐसा कड़ा प्रहार किया है कि अब तिरंगे की तस्वीर देख लेने भर से ही इनकी रूह कांप जाएगी। भारत द्वारा तिरंगे के अपमान का बदला लेने वाली खबर ने ब्रिटेन से लेकर कनाडा तक में हलचल मचा दी है। आपको याद होगा कि पिछले साल मार्च में 50 खालिस्तानियों के एक झुंड ने लंदन में भारतीय हाई कमीशन पर हमला कर दिया था। इन बुजदिल खालिस्तानियों ने लंदन हाई कमीशन पर लगे तिरंगे का अपमान किया था। लेकिन अब भारतीय हाई कमीशन पर हमले का मुख्य आरोपी इंदरपाल सिंह गाबा पकड़ा गया है। इंदरपाल सिंह गाबा को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। इंदरपाल सिंह गाबा ठीक है गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है। इसने ब्रिटेन कनाडा में खालिस्तान नेटवर्क के नींद उड़ा दी है।
एनआईए के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि एक बड़ी सफलता में एनआईए ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर हिंसक हमले और उसके बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान गैरकानूनी कार्रवाइयों से संबंधित 2023 के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रवक्ता ने कहा कि गाबा को 22 मार्च, 2023 के विरोध प्रदर्शन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए गिरफ्तार किया गया। हालाँकि, एजेंसी ने यह नहीं बताया कि गाबा को हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था या उसके यहाँ आने का उद्देश्य क्या था। एजेंसी ने हमले में उसकी सटीक भूमिका या खालिस्तानी समर्थक नेताओं के साथ उसके संबंध का भी खुलासा नहीं किया।