पश्चिम बंगाल: अंतर-धार्मिक विवाह करने वाला जोड़ा गांव छोड़ने को मजबूर, जांच जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हाल में अंतर-धार्मिक विवाह करने वाले दंपत्ति को महिला के परिवार से कथित तौर पर मिली धमकी के बाद गांव छोड़कर कहीं और शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने रविवार को बताया कि वह मामले की जांच कर रही है। दंपत्ति नलहाटी पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। दोनों के बीच कई साल से प्रेम संबंध थे और उन्होंने 25 जून को शादी की। पति ने कहा कि महिला के परिवार ने इस शादी को स्वीकार नहीं किया और वे विवाह के बाद से ही उन्हें धमकियां दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सभी को पानी मुहैया कराने के लिए दिल्ली सरकार पूरी कोशिश कर रही है : केजरीवाल

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वे हमें गांव में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। मैंने 13 जुलाई को नलहाटी पुलिस थाने को भी पत्र लिखा, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।’’ दंपत्ति गांव स्थित अपना घर छोड़कर दूसरे गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा है। इसी बीच महिला के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kochi Mercedes Car Accident मामले में जज के नाबालिग बेटे की जमानत बरकरार, याचिका खारिज

UP में PMHS डॉक्टरों के लिए सुपर स्पेशियलिटी का मौका, 10 साल की सेवा अनिवार्य

Maharajganj में पुलिस और ATS का बड़ा एक्शन, 122 किलो गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे

Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा