ठाणे में 30 से अधिक मामलों में संलिप्त अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने हत्या और जबरन वसूली सहित 30 से अधिक मामलों में संलिप्त एक अंतरराज्यीय वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने एक बयान में कहा कि उसे गुजरात के वलसाड में उसके खिलाफ दर्ज, एक घर में सेंधमारी और एक कार व अन्य कीमती सामान की चोरी के मामले में एक गुप्त सूचना मिलने के बाद सात जुलाई को भायंदर (पूर्व) के उत्तान से गिरफ्तार किया गया।

वलसाड पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) (सेंधमारी) और धारा 305(ए) (आवास, परिवहन साधन या पूजा स्थल में चोरी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह एक ‘‘आदतन अपराधी है जिसका कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, दिल्ली सहित कई राज्यों के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और ठाणे जिलों में भी आपराधिक रिकॉर्ड है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, सेंधमारी, जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने सहित 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।’’

उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ मामलों में आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को आगे की जांच के लिए वलसाड पुलिस को सौंप दिया गया है।

प्रमुख खबरें

ईसाई धर्मांतरण पर भड़क गये Bastar के ग्रामीण, Narayanpur Village में जबरदस्त हंगामा, Christian बने 26 परिवारों को गाँव वालों ने किया बहिष्कार

तेलंगाना Voter List पर ओवैसी का EC पर हमला, 12 में से 4 डॉक्यूमेंट्स तो मौजूद ही नहीं हैं

Stuart Fails to Save the Universe | Official Trailer | जानें कब और कहाँ होगा रिलीज़

Sai Sudharsan का श्रीलंका A के खिलाफ शानदार शतक, Test Team में No. 3 के लिए ठोका मजबूत दावा