स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों से संवाद, कश्मीरी पंडितों से बात, अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के बाद पहली बार J&K जाएंगे PM मोदी

By अभिनय आकाश | Apr 05, 2022

कश्मीरी पंडितों के दर्द पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स इन दिनों चर्चा में है। फिल्म के बहाने कश्मीरी पंडितों के पलायन का मुद्दा एक बार फिर पूरे देश में छाया हुआ है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को जम्मू कश्मीर जा सकते हैं। पीएम मोदी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सांबा में स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद ये उनका पहला दौरा होगा। 

कश्मीरी पंडितों के पलायन के मुद्दे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को जम्मू कश्मीर का दौरा कर सकते हैं। अगर पीएम मोदी कश्मीर के दौरे पर जाते हैं तो जम्मू कश्मीर के अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद ये उनका पहला दौरा होगा। खास बात ये है कि पीएम मोदी कश्मीरी पंडितों से भी बात कर सकते हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक पीएम मोदी कश्मीरी पंडितों के साथ बात भी कर सकते हैं। कश्मीरी पंडितों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले ही फ्रीडम ऑफ इंप्रेशन की बात कही थी। पीएम मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा था कि सच्चाई को स्वीकार करने का साहस होना चाहिए। जो सच है वो देश के सामने लाना ही चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के 26 मंत्रियों के इस्तीफे को विपक्षी नेता ने बताया ड्रामा, कहा- जनता को बनाया जा रहा बेवकूफ

कब होंगे चुनाव 

मोदी सरकार के बनने के बाद से ही घाटी में आतंकियों के खात्मे का कार्यक्रम चालू हो गया था। एलओसी पर पाकिस्तान की हरकतों का भी मुंहतोड़ जवाब दिया जाने लगा। 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया। तब से आतंकियों के सफाए वाले अभियान को और गति मिल गई। जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने की बात को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में संसद में दिए अपने बयान में कहा था कि परिसीमन का काम खत्म होते ही चुनाव करवा लिए जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार