Sambalpur Assembly 2024: ओडिशा के संबलपुर में दिलचस्प हुई सियासी लड़ाई, समझिए यहां का समीकरण

By अनन्या मिश्रा | May 24, 2024

ओडिशा विधानसभा चुनाव में अधिक सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा और बीजेडी दोनों पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। बीजेडी राज्य में साल 2000 से सत्तारूढ़ है। वहीं अब भाजपा राज्य की सत्ता पर काबिज होने का प्रयास कर रही है। राज्य की सबंलपुर विधानसभा सीट काफी अहम सीट है। बता दें कि ओडिशा में कुल 147 सीटे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Dharamgarh Assembly Seat: धर्मगढ़ सीट पर जीत हासिल करना BJD के लिए बना प्रतिष्ठा का सवाल

इस चुनाव में अधिक से अधिक लोकसभा और विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी ने पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को चुनावी प्रचार में लगाया है। तो वहीं इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी प्रचार किया है। इसके साथ ही बीजेडी से सीएम नवीन पटनायक और उनके करीबी वीके पांडियन भी अपने मिशन पर लगे हैं।

ओडिशा के संबलपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने जयनारायण मिश्र को टिकट दिया है। बता दें कि जयनारायण मिश्र साल 2000 से लेकर 2009 तक लगातार तीन बार विधायक चुने गए। वहीं इस बार बीजेपी ने उन्हें आठवीं बार अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी को उम्मीद है कि वह इस सीट से जीत को बरकरार रखने में कामयाब रहेंगे।

प्रमुख खबरें

GST Council की बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और टैक्सपेयर्स को मिल सकती है बड़ी राहत

AIIMS Bilaspur के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी President Droupadi Murmu

Donald Trump ने Ohio रैली में Republican जीत का दावा किया, AI और महंगाई बने चुनावी मुद्दे

BJP प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary ने सपा पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप