भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा गयाः चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2025

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत ब्रिटेन को कृषि वस्तुओं पर कोई ऐसी शुल्क रियायत नहीं दी है जिससे घरेलू किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो।

उन्होंने कहा, ‘‘समझौते में उन वस्तुओं के लिए कोई (शुल्क) रियायत नहीं दी गई है जिनके आयात का हमारे किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।’’ भारत ने आलू, प्याज, टमाटर, लहसुन, मटर, गेहूँ, चावल, मक्का, काला चना, चना, उड़द, मूंग, मसूर, राजमा और अरहर जैसी वस्तुओं तथा देश में व्यापक रूप से उत्पादित अन्य अनाजों को इस समझौते के दायरे से बाहर रखा है।

सोयाबीन, मूंगफली, सरसों तिलहन जैसी कृषि वस्तुएं भी नकारात्मक सूची में हैं। चौहान ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि ये वस्तुएं ब्रिटेन से भारत में सस्ती नहीं आएंगी। इस तरह से किसानों के आर्थिक हितों की रक्षा की गई है।

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?