Violent gangs के खिलाफ हैती पुलिस को दी जा रही अंतरराष्ट्रीय सहायता अपर्याप्त: संयुक्त राष्ट्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2023

सैन जुआन। हैती में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ने बुधवार को आगाह किया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय हैती की राष्ट्रीय पुलिस को जो प्रशिक्षण व संसाधन मुहैया करा रहा है, वह तेजी से हिंसक होते गिरोहों से लड़ने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। हैती में संयुक्त राष्ट्र के एकीकृत कार्यालय की प्रमुख हेलेन ए. लाइम ने वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी देशों के संगठन की बैठक में कहा कि नयी साझेदारियों पर गौर करने का समय आ गया है। उन्होंने एक बार फिर एक विशेष विदेशी बल की तैनाती का आह्वान किया है। लाइम ने कहा, “हमारा काम पूरा नहीं हुआ है। हमें इस देश के पुननिर्माण का काम करने की जरूरत है।”

इसे भी पढ़ें: 4 दिन से संसद सत्र में आउटपुट 0, जो काम जापान कर सकता है क्या वो हम नहीं कर सकते?

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय हैती की राष्ट्रीय पुलिस को जो प्रशिक्षण व संसाधन मुहैया करा रहा है, वह तेजी से हिंसक होते गिरोहों से लड़ने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार ये गिरोह अब तक कम से कम 78 पुलिस अधिकारियों की हत्या कर चुके हैं। उन्होंने कुछ क्षेत्रों में पुलिस विभागों पर नियंत्रण कर लिया है और अन्य को आग के हवाले कर दिया है। लगभग एक करोड़ 10 लाख की आबादी वाले देश हैती की राष्ट्रीय पुलिस में केवल 9,000 सक्रिय अधिकारी हैं।

प्रमुख खबरें

नेपाल, मालदीव के नेताओं ने खालिदा जिया को सच्ची मित्र बताया, गहरा दुख जताया

Amit Shah के बयान का Assam CM ने किया समर्थन, बोले- घुसपैठियों के लिए दरवाजे खोल रहा बंगाल

मेकअप में चाहिए नयापन? ये 3 लिपस्टिक शेड्स हर भारतीय स्किन टोन पर देंगे परफेक्ट लुक

यूक्रेन का तीखा जवाब: पुतिन पर हमले का रूस का दावा झूठा, कोई सबूत नहीं!