अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने Geoff Allardice को स्थायी CEO नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आठ महीने से अधिक समय तक अंतरिम आधार पर भूमिका निभाने के बाद आस्ट्रेलिया के ज्योफ एलार्डिस को रविवार को स्थायी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।   एलार्डिस ने भारत के मनु साहनी की जगह ली, जिन्होंने जुलाई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आईसीसी से जारी विज्ञप्ति में एलार्डिस ने कहा, ‘‘ आईसीसी के सीईओ के रूप में नियुक्त होना एक बड़े सौभाग्य की बात है और मैं खेल का नेतृत्व करने के अवसर के लिए ग्रेग (बार्कले) और आईसीसी बोर्ड को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि हम विकास के एक रोमांचक नये चरण में प्रवेश कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: फ़िल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर हुआ रिलीज, चंद बरदाई के रोल में देखिए कैसे दिख रहे हैं सोनू सूद

उन्होंने इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में इसी तरह की भूमिका निभाई थी। आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा, ‘‘ मुझे खुशी है कि ज्योफ स्थायी आधार पर आईसीसी मुख्य कार्यकारी अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए सहमत हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ज्योफ को वैश्विक क्रिकेट परिदृश्य और इसके हितधारकों के बारे में काफी ज्ञान है और उन्होंने लगातार प्रदर्शित किया है कि वह अगले दशक के लिए खेल को आकार देने के लिए सदस्यों के साथ साझेदारी में काम करने के लिए सही व्यक्ति हैं।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया