International Tea Day 2025: 21 मई को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस, जानिए किस मकसद से हुई इस दिन की शुरूआत

By अनन्या मिश्रा | May 21, 2025

हर साल 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य चाय के इतिहास, संस्कृति और आर्थिक महत्व के बारे में जागरुकता फैलाना है। दरअसल, चाय एक लोकप्रिय पेय है, जिसका दुनियाभर में सेवन बड़े शौक से किया जाता है। यह विश्वभर में चाय को लोकप्रिय पेयों में से एक माना जाता है। चाय न सिर्फ स्वाद और परंपरा से जुड़ा है, बल्कि कई संस्कृतियों में संवाद का माध्यम है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और उद्देश्य के बारे में...

हर साल 21 मई को यूनाइटेड किंगडम समेत दुनिया भर में राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। साल 2015 में 'द टी ग्रुप' द्वारा स्थापित इस दिन का मुख्य उद्देश्य चाय प्रेमियों को एकजुट करना है। वहीं ब्रिटेन में चाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करने के साथ इसको आगे बढ़ाना है। दरअसल, 1662 में कथरीन ऑफ ब्रैगेंजा के आगमन को ध्यान में रखते हुए यह डेट तय की गई थी। वह किंग चार्ल्स सेकेंड से शादी के बाद मायके से चाय दहेज के रूप में लेकर आई थीं। वहीं दरबार में उनकी दैनिक चाय की खपत के कारण ब्रिटिश अभिजात वर्ग के बीच यह काफी लोकप्रिय हो गया।

उद्देश्य

इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में चाय की खपत को बढ़ावा है। साथ ही इसको पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ से भी लोगों को रूबरू कराना है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal