मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू में राहत के बाद भी 7 जून तक स्थगित रहेगी अंतरराज्यीय बस सेवा

By दिनेश शुक्ल | Jun 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि एक जून से कोरोना कर्फ्यू में राहत के बावजूद अंतरराज्यीय बस सेवा 7 जून तक स्थगित रहेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में संक्रमण की घटती पॉजिटिविटी दर एवं बढ़ते रिकवरी रेट को देखते हुए एक जून से प्रदेश में क्रमबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ की है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना नियमों का पालन करने की अपील करने वाले मंत्री और सांसद ने कटवाया चालान

मंत्री राजपूत कहा कि यह सेवाएं पहले की तरह महाराष्ट्र, राजस्थान,  उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लिए प्रतिबंधित रहेंगी। इन प्रदेशों में ना तो मध्य प्रदेश की बसें जाएँगी और ना ही इन प्रदेशों से मध्यप्रदेश में बसें आएंगी। यह सेवाएं 7 जून तक प्रतिबंधित रहेगी। इसके पश्चात परिस्थिति को देखते हुए सेवाएं बहाल करने के संबंध में आगे निर्णय लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश