मध्यप्रदेश : नकली नोट बनाने और चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

राजगढ़ (मप्र)। मध्यप्रदेश पुलिस ने नकली नोट बनाने और उनको बाजार में चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने दो हजार और पांच सौ के नोट के कुल 54 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि यह गिरोह देश के दक्षिणी राज्यों में भी नकली नोटों की आपूर्ति में शामिल था। एसपी ने बताया कि 26 जून को पुलिस ने राजगढ़ जिले के जीरापुर से दो लोगों को एक लाख रुपये मूल्य के दो हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: मिजोरम और असम के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव और बढ़ा

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक करोड़ रुपये मूल्य की नकली नोट छापने की सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इस साल फरवरी से अब तक 50 लाख रुपये के नकली नोटों की आपूर्ति अलग-अलग लोगों को की गई है। उन्होंने बताया कि दुर्ग से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से पांच प्रिंटर, दो पेपर कटर, एक लैपटॉप, एक कम्प्यूटर, वाटर मार्क फ्रेम, स्याही और नकली नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाला कागज भी बरामद किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता