ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने पाकिस्तानी अधिकारियों पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2020

लाहौर। पाकिस्तानी अधिकारियों ने यहां हवाईअड्डे पर कथित तौर पर रिश्वत मांगे जाने के एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार के आरोपों की जांच शुरू की है। लाहौर से मेलबर्न लौटने पर डेनिस फ्रीडमैन ने दस मार्च को सोशल मीडिया पर  लाहौर में भ्रष्टाचार पर मेरी कहानी  शीर्षक से एक वीडियो अपलोड किया था।

इसे भी पढ़ें: भगोड़े नवाज शरीफ की वापसी के लिए ब्रिटेन को पत्र भेजेगी पाकिस्तान सरकार

अधिकारी ने कहा कि आरोपी मोहम्मद इमरान एक वेटर है और उसने अपने बयान में दावा किया है कि उसने डेनिस को स्नैक्स परोसा था और इसके बदले डेनिस ने उसे 350 पाकिस्तानी रुपये बतौर बख्शीश दिए थे। वहीं, डेनिस ने जारी वीडियो में कहा,  मैंने उसका प्रस्ताव स्वीकार किया। आव्रजन काउंटर पर दो मिनट में अधिकारियों ने मेरे पासपोर्ट पर मुहर लगा दी। इसके बाद में लाउंज में गया, जहां वह आया और पैसे की मांग की। उसे मैंने अपने पास बचे 350 पाकिस्तानी रुपये दिए। सीएए ने इमरान का एयरपोर्ट कार्ड रद्द कर दिया है। डेनिस यहां पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) मैच की कवरेज के लिए आए थे।

प्रमुख खबरें

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA

West Bengal: चुनाव हारने के बाद SIR पर अफवाह फैला रहा विपक्ष, Suvendu Adhikari का आरोप

LPU Protest Updates: एलपीयू में बवाल के बाद FIR और SIT, पांच छात्र भी जांच टीम में शामिल