By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2021
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार को एक व्यक्ति के ट्विटर खाते से बम से उड़ाने की दी गई कथित धमकी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया, “ यह मामला तब सामने आया जब हमें उप्र-112 (पुलिस हेल्पलाइन) से इसकी सूचना मिली।