फुटबॉल खिलाड़ी नेमार पर लगे बलात्कार के आरोपों की जांच बंद, सबूतों का रहा अभाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2019

साओ पाउलो। ब्राजील पुलिस ने फुटबॉल खिलाड़ी नेमार पर लगे बलात्कार के आरोपों की जांच सबूतों के अभाव के कारण बंद कर दी है।साओ पाउलो अटॉर्नी जनरल के कार्यायल ने सोमवार को यह जानकारी दी। साओ पाउलो अटॉर्नी जनरल के कार्यालय की प्रवक्ता ने ‘एएफपी’ को बताया कि पुलिस के इस फैसले को मंगलवार को अभियोजन पक्ष को सौंपा जाएगा, जिसके पास मामले का मूल्यांकन करने के लिए 15 दिन का समय है।

मामले पर अंतिम फैसला न्यायाधीश द्वारा ही लिया जाएगा। नेमार के प्रवक्ता ने कहा कि वह पुलिस के फैसले पर कोई टिप्पणी करने को अभी तैयार नहीं हैं। साओ पाउलो पुलिस मामले पर मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन करेगी। ब्राजील की एक महिला ने नेमार पर मई में पेरिस के एक होटल में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। नेमार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

इसे भी पढ़ें: ब्राजील फुटबॉलर नेमार पर लगा बलात्कार का आरोप, पीड़िता ने टीवी इंटरव्यू में दिया ब्यौरा

प्रमुख खबरें

Pakistan में अगले साल आयोजित होंगे South Asian Games, 3 से 11 अप्रैल तक होगा मुकाबला

Nepal Flood के बाद UP के महराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट जारी, नदियों की निगरानी बढ़ी

HFT सेक्टर में Talent War: भारतीय छात्रों को 2 महीने की Training के लिए 60 लाख रुपये का बंपर Offer

Delhi Lakshmi Yojana के तहत 4190 महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र, हर माह मिलेंगे ₹2500