जस्टिस यशवंत के घर पहुंची जांच टीम, कैश मामले की हो रही जांच

By अभिनय आकाश | Mar 25, 2025

चीफ जस्टिस की ओर से गठित इंटरनल कमेटी जस्टिस यशवंत के घर पर जांच के लिए पहुंची। करीब 45 मिनट तक टीम जस्टिस वर्मा के आवास पर रही। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि जांच टीम की जस्टिस यशवंत से कोई बातचीत हुई या नहीं। 3 सदस्यी जांच कमेटी में कर्नाटक हाई कोर्ट के जज भी शामिल हैं। कैश मामले की जांच के लिए जांच कमेटी की टीम जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर पहुंची थी। 

इसे भी पढ़ें: Judge Yashwant Verma: SC कॉलेजियम ने की जस्टिस यशवंत को वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश, बार एसोसिएशन का क्या होगा रुख

तुगलक रोड थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर समेत पांच पुलिसकर्मियों को दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने अपने कार्यालय में बुलाया। पता चला है कि अरोड़ा ने उनसे जांच में सहयोग करने और कोई भी जानकारी देने में संकोच न करने को कहा। पांच पुलिसकर्मियों में एसएचओ, एक सब-इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल हैं। हेड कांस्टेबल में से एक जांच अधिकारी (आईओ) भी है।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार