UP में निवेश को बनेगी नई संस्था 'इनवेस्ट यूपी', गठन का प्रस्ताव मंजूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

लखनउ। उत्तर प्रदेश सरकार ने इन्वेस्ट यूपी उत्तर प्रदेश निवेश प्रोत्साहन एवं सुविधा एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंगलवार मंजूरी दे दी। अपर मुख्य सचिव :गृह एवं सूचना: अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य मंत्रिपरिषद ने इन्वेस्ट यूपी उत्तर प्रदेश निवेश प्रोत्साहन एवं सुविधा एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि इन्वेस्ट यूपी की स्थापना से उद्योग बंधु को अद्यतन एवं सुदृढ़ करते हुए तथा इस नई संस्था के लिए पेशेवर श्रमबल की व्यवस्था करते हुए एक सम्यक ढांचा बनाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय