शेयर बाजार में उछाल से निवेशकों की संपत्ति 1.57 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2019

नयी दिल्ली। बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को करीब 400 अंक की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 1.57 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 564.55 अंक तक चढ़ने के बाद अंत में 396.22 अंक या 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,989.74 अंक पर बंद हुआ। 

इसके कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण 1,57,091.31 करोड़ रुपये बढ़कर 1,48,45,854.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में वेदांता , महिंद्रा एंड महिंद्रा , ओएनजीसी , आईसीआईसीआई बैंक , टाटा स्टील और मारुति के शेयर 6.47 प्रतिशत तक के लाभ में रहे। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 23 में लिवाली देखने को मिली।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक