बाजार में गिरावट के साथ निवेशकों की संपत्ति 4.48 लाख करोड़ रुपये से अधिक घटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2021

नयी दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख को देखते हुए शुक्रवार को दिन के कारोबार में निवेशकों की संपत्ति में 4.48 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई और बीएसई सूचकांक 1,488 अंक गिर गया। 30 शेयरों वाला सूचकांक दिन के दौरान 1,488.01 अंक गिरकर 57,307.08 पर आ गया। कोविड-19 के एक नए, अत्यधिक संक्रामक स्वरूप के उभार के बीच इक्विटी बाजारों में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट आई है। यूरोपीय संघ ने दक्षिण अफ्रीका से उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की और कुछ यूरोपीय संघ के देश पहले से ही पूर्ण लॉकडाउन में हैं।

इसे भी पढ़ें: आईईएक्स के शेयरधारकों ने बोनस निर्गम को मंजूरी दी, अधिकृत शेयर पूंजी में वृद्धि का प्रस्ताव

टाटा स्टील, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक और मारुति के शेयर में 4.2 फीसदी तक की गिरावट आई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक दो फीसदी तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई