INX मीडिया केस में चिदंबरम और उनके बेटे पर कसा शिकंजा, ED ने चार्जशीट किया दायर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति और अन्य के खिलाफ विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहार की अदालत में सोमवार को पासवर्ड से संरक्षित ई-आरोपपत्र दायर किया गया। न्यायाधीश ने एजेंसी को निर्देश दिया है कि अदालत जब सामान्य रूप से कामकाज करने लगे तो आरोपपत्र को कागजी दस्तावेज के रूप में पेश किया जाए। 

इसे भी पढ़ें: केंद्र ने PM केयर्स फंड की घोषणा के लिए HC में दायर याचिका का किया विरोध

उच्चतम न्यायालय ने छह दिन बाद 22 अक्टूबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए मामले में जमानत दे दी थी। ईडी के मामले में उन्हें पिछले वर्ष चार दिसम्बर को जमानत मिली थी। सीबीआई ने 15 मई 2017 को मामला दर्ज किया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि 2007 में आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशों से 305 करोड़ रुपये हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी में कथित तौर पर अनियमितताएं बरती गई थीं। उस समय चिदंबरम वित्त मंत्री थे। इसके बाद ईडी ने धनशोधन का मामला दर्ज किया था।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया