आईओए अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे रामचंद्रन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2017

नयी दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एन रामचंद्रन ने आईओए के अगले महीने होने वाले चुनावों में अपनी उम्मीद्वारी पेश नहीं करने का फैसला किया। रामचंद्रन का यह फैसला कार्यकारी परिषद के उस फैसले के कुछ दिन बाद आया है जिसमें वार्षिक आम सभा (एजीएम) चेन्नई में करवाने के उनके निर्णय को पलट दिया गया था। रामचंद्रन ने पिछले महीने अधिसूचना जारी करके चेन्नई में 14 दिसंबर को एजीएम बुलायी थी लेकिन कार्यकारी परिषद के 27 में से 21 सदस्यों ने उनका फैसला बदलकर इसका स्थान नयी दिल्ली तय कर दिया था।

आईओए अध्यक्ष ने इसके बाद नौ नवंबर को चेन्नई में कार्यकारी परिषद की बैठक में इस फैसले को स्वीकार कर लिया था। इस बैठक के बाद 69 वर्षीय रामचंद्रन ने कहा था कि वह अध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ने के बारे में बाद में फैसला करेंगे। अब उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय किया है। रामचंद्रन ने आईओए सदस्यों को भेजे पत्र में कहा, ‘‘मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि जो कहा जा रहा है उसके विपरीत मेरा आगामी चुनावों में आईओए अध्यक्ष पद के लिये उम्मीद्वारी पेश करने का कोई इरादा नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं 70 साल का होने जा रहा हूं और मैं आईओए संविधान और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के दिशानिर्देशों का पालन करने का इरादा रखता हूं।’’ यहां तक कि अगर वह चुनाव में खड़े होते हैं और जीत भी जाते हैं तो उन्हें 70 साल का होने पर इस्तीफा देना होगा क्योंकि आईओए सदस्यों ने कहा है कि वे पदाधिकारियों के लिये 70 साल की उम्र के खेल संहिता के दिशानिर्देश का पालन करेंगे। रामचंद्रन ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि मेरे उत्तराधिकारी को पूरे चार साल का कार्यकाल मिले। मैं उस व्यक्ति और उनकी टीम को शुभकामनाएं देता हूं।'

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार