IOC बोर्ड ने कोच्चि से तूतीकोरिन Gas Pipeline के लिए 2449 करोड़ के निवेश को दी हरी झंडी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 21, 2026

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के निदेशक मंडल ने केरल के कोच्चि को तमिलनाडु के तूतीकोरिन से जोड़ने वाली 424.65 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के निर्माण और संचालन के लिए 2,448.70 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि कोच्चि-कन्याकुमारी-तूतीकोरिन पाइपलाइन (केटीपीएल) कोच्चि से तूतीकोरिन तक बिछाई जाएगी और इसकी प्रणाली क्षमता 68.4 लाख मानक घन मीटर प्रतिदिन (एमएमएससीएमडी) होगी।

इस परियोजना से भारत के दक्षिणी तट के साथ प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क मजबूत होगा और केरल में गैस ढांचे को दक्षिणी तमिलनाडु के मांग केंद्रों से जोड़ा जा सकेगा।

प्रमुख खबरें

Car Safety Tips: लंबी ड्राइव पर निकलने से पहले चेक कर लें कार की ये 3 चीजें, सफर रहेगा सुरक्षित

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले का अपहरण, 4 गिरफ्तार

अपनी सहायता आप भली (बाल कहानी)

Asian Games में भारत को 6 पदक, Suchika Tariyal ने MMA में जीता कांस्य