क्या ओलंपिक में होगी दर्शकों की एंट्री? IOC के अधिकारियों ने जताई उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2021

तोक्यो। बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अधिकारी ने उम्मीद जताई कि दुनिया भर के प्रशंसकों को अगले ओलंपिक देखने के लिए निजी तौर पर चीन जाने की स्वीकृति दी जाएगी। शुक्रवार को उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो रहे तोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के दौरान स्थानीय और विदेशी दर्शकों को प्रतियोगिताओं को देखने के लिए स्टेडियम में जाने की स्वीकृति नहीं होगी जिससे खेलों के मेजबान शहर में आम तौर पर बनने वाला जश्न का माहौल गायब है। इसकी जगह जापान के लोगों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को डर है कि कहीं ओलंपिक खेलों से जापान में संक्रमण के मामलों में इजाफा नहीं हो।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप