पेट्रोनेट, आईजीएल के लिये खुली पेशकश की स्थिति में IOC और GAIL खरीद सकती हैं शेयर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2021

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) के निजीकरण के बाद खुली पेशकश की स्थिति में पेट्रोनेट एलएनजी और इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल) के शेयर आईओसी, गेल और ओएनजीसी खरीद सकती हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बीपीसीएल की देश की सबसे बड़ी तरलीकृत प्राकृतिक गैस आयातक पेट्रोनेट में 12.5 प्रतिशत और खुदरा गैस बेचने वाली इंद्रपस्थ गैस लि. (आईजीएल) में 22.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बीपीसीएल दोनों सूचीबद्ध कंपनियों की प्रवर्तक है और उनके निदेशक मंडल में शामिल है।

इसे भी पढ़ें: MSIL ने गुजरात में मारुति सुजुकी पोडार लर्न स्कूल का पहला शैक्षणिक सत्र शुरू किया

पेट्रोनेट के मामले में गेल, रिफाइनरी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और तेल एवं गैस उत्पादक ओएनजीसी की 12.5-12.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बीपीसीएल की भी इतनी ही हिस्सेदारी है। पेट्रोनेट और एलएनजी के शेष शेयर सार्वजनिक और संस्थागत निवेशकों के पास हैं। बीपीसीएल के निजी कंपनी बनने से आईजीएल और पेट्रोनेट में सार्वजनिक क्षेत्र की शेयरधारिता कम होगी। इससे दोनों कंपनियों की स्थिति बदल सकती है। आईजीएल में बीपीसीएल को अधिग्रहण करने वाली कंपनी की खुली पेशकश के बाद 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी। पेट्रोनेट में 38.5 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जो आईओसी, ओएनजीसी और गेल की 37.5 प्रतिशत हिस्सेदारी से ज्यादा है। सूत्रों के अनुसार इन कंपनियों को सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई बनाये रखने के लिये यह सुझाव दिया गया है कि आईजीएल और पेट्रोनेट के अन्य प्रवर्तक बीपीसीएल के अधिग्रहणकर्ता के साथ खुली पेशकश में संयुक्त रूप से भाग ले सकते हैं। इससे वे सामान्य शेयरधारकों के कुछ शेयर अधिग्रहण कर अपनी हिस्सेदारी इन कंपनियों में बढ़ा सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सार्वजनिक उपक्रम इन कंपनियों में सबसे बड़े शेयरधारक बने रहेंगे। इससे सरकार का मकसद पूरा होगा। अधिग्रहणकर्ता को खुली पेशकश के लिए मजबूर न होना पड़े, इसके लिये दूसरा विकल्प बीपीसीएल के लिए पेट्रोनेट और आईजीएल में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचना हो सकता था जिससे उसका प्रवर्तक का दर्जा खत्म हो जाए। हालांकि, बीपीसीएल इसके पक्ष में नहीं है। उसका कहना है कि इससे मूल्यांकन प्रभावित होगा।

इसे भी पढ़ें: Goldman Sachs कर रहा 2,000 से अधिक लोगों की भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई!

सूत्रों के अनुसार सरकार का विचार है कि बीपीसीएल का अधिग्रहण करने वाले के लिये पेट्रोनेट और आईजीएल के लिये खुली पेशकश को लेकर मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उसका मानना ​​है कि पेट्रोनेट और आईजीएल के लिए खुली पेशकश उन बोलीदाताओं को रोक सकती है जो मुख्य रूप से बीपीसीएल की तेल शोधन परिसंपत्तियों और ईंधन विपणन कारोबार में 22 फीसदी हिस्सेदारी पर नजर टिकाए हुए हैं। सरकार की बीपीसीएल में 52.98 प्रतिशत हिस्सेदारी का मूल्य मौजूदा शेयर भाव के हिसाब से 52,125 करोड़ रुपये है। अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के लियेकंपनी के छोटे शेयरधारकों के लिये खुली पेशकश को लेकर 25,580 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत आएगी। इसके अलावा, आईजीएल में 26 प्रतिशत के लिये खुली पेशकश को लेकर 9,800 करोड़ रुपये तथा पेट्रोनेट के मामले में करीब 8,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत आएगी।

प्रमुख खबरें

Smartphone की ये Secret Setting है कमाल! बिना बटन दबाए Screen Lock करें, जानें ये Smart Trick

Chabahar Port India Strategy | प्लान-बी तैयार! अमेरिकी पाबंदियों के बीच भारत ने बदला चाबहार का गेम, अब इस नए पैंतरे से हैरान होगी दुनिया

Fadnavis सरकार का मराठी दांव, Maharashtra से Bihar-UP तक सियासी बवाल खड़ा हुआ

Mothers Day Gift Ideas: मां के लिए परफेक्ट हैं ये Trending Silver बिछिया, देखें Latest Designs