IOC को दस शहरों में गैस की खुदरा बिक्री का लाइसेंस मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2019

नयी दिल्ली। सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी)को दस शहरों जबकि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को नौ शहरों में गैस की खुदरा बिक्री के लिये लाइसेंस हासिल करने में सफलता मिली है। तेल क्षेत्र के नियामक पीएनजीआरबी ने शहरी गैस वितरण के 10वें दौर के तहत विजेताओं की घोषणा की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आईओसी ने नौ शहरों में अकेले जबकि एक शहर में अदाणी गैस के साथ मिलकर गैस वितरण लाइसेंस प्राप्त किया है।

इनमें से अधिकतर शहर बिहार और झारखंड में हैं। सरकारी स्वामित्व वाली ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी)की अनुषंगी एचपीसीएल को उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वाहनों के लिए सीएनजी और घरों में पाइप के जरिए प्राकृतिक गैस की खुदरा बिक्री लाइसेंस का विजेता घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: चेन्नई रिफाइनरी की विस्तार परियोजना में भागीदारी का इच्छुक है ईरान: IOC प्रमुख

एलएनजी मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड और मनाली इंक की अटलांटिक गल्फ एंड पैसिफिक कंपनी ने आंध्र प्रदेश,कर्नाटक और केरल के नौ शहरों में गैस की खुदरा बिक्री लाइसेंस हासिल करने में सफलता मिली है। गुजरात गैस लिमिटेड को छह शहरों और गेल इंडिया की इकाई गेल गैस लिमिटेड को चार शहरों का लाइसेंस मिला है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने CWG 2026 Sports Heroes को दिया प्रोत्साहन, युवाओं में बढ़ेगा खेल का जुनून

फिर शुरू होगा कैश वाला जमाना! UPI पेमेंट पर आपको नहीं देना होगा चार्ज, लेकिन क्या मर्चेंट ट्रांजैक्शन का असर ग्राहकों पर पड़ सकता है?

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह