IOC अब बनाएगी फॉर्मूला वन रेसिंग में इस्तेमाल होने वाले ईंधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2024

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि. (आईओसी) तीन महीने में ‘एड्रेनलाइन पंपिंग’ फॉर्मूला वन (एफ 1) मोटर रेसिंग में उपयोग किया जाने वाला ईंधन बनाना शुरू कर देगी। कंपनी विशिष्ट ईंधन के क्षेत्र में विस्तार की रणनीति के तहत इस दिशा में कदम उठा रही है। आईओसी के पास पहले से ही तीन ब्रांडेड ईंधन हैं। इसमें अधिक बिकने वाला एक्स्ट्राग्रीन डीजल भी शामिल है। कंपनी ने बुधवार को ‘स्टॉर्म’ पेट्रोल पेश किया। इसकी आपूर्ति वह एशियाई क्षेत्र में ‘मोटरसाइकिल रोड रेसिंग’ चैंपियनशिप के लिए करेगी। 

इसे भी पढ़ें: Share Market Open । शेयर बाजार की शानदार ओपनिंग, निफ़्टी ने छुआ 22,500 का नया शिखर

ईंधन गुणवत्ता के मामले में ‘स्टॉर्म - अल्टीमेट रेसिंग फ्यूल’ नियमित वाणिज्यिक के साथ-साथ प्रीमियम पेट्रोल (95-ऑक्टेन एक्सपी95 और 100-ऑक्टेन एक्सपी100) से अलग है। ‘फॉर्मूला वन’ ईंधन ऐसा होता है, जो काफी उल्लेखनीय प्रदर्शन देता है। आईओसी भी समान ग्रेड के ईंधन बनाना शुरू करेगी और उसके बाद एफ-1 में प्रतिस्पर्धा करने वाले वाहन विनिर्माताओं को देगी। एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप में जहां सभी मोटरसाइकिल रेसिंग के लिए एक ही ईंधन आपूर्तिकर्ता होता है, वहीं एफ1 टीमों को अपने स्वयं के ईंधन आपूर्तिकर्ता का चयन करने की अनुमति देता है। उदाहरण के लिए शेल, फेरारी को ईंधन की आपूर्ति करती है।

प्रमुख खबरें

Piyush Goyal को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, क्या Modi Cabinet में अब होगा फेरबदल?

Galle Test: India ने Sri Lanka को समेटा, 178 रनों की विशाल बढ़त हासिल; जीत की तरफ कदम!

20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें

Meta पर California में मुकदमा शुरू, अमेरिकी राज्यों ने 1.4 लाख करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा