चहल ने आखिरी ओवर में पलटा मैच का पासा, RCB को मिली पहली जीत पर क्या बोले कोहली?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2020

दुबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल की जमकर प्रशंसा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सोमवार को खेले गये मैच में जीत का श्रेय इस लेग स्पिनर को दिया। सनराइजर्स एक समय दो विकेट पर 121 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन चहल ने यहां पर दो विकेट लिये और इसके बाद हैदराबाद की टीम 164 रन के लक्ष्य के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरकर 153 रन पर आउट हो गयी। कोहली ने मैच के बाद, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो यह शानदार मैच था। पिछले साल परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे थे। हमने संयम बनाये रखा और युजी (चहल) ने मैच का पासा पूरी तरह से हमारे पक्ष में कर दिया। उसने दिखाया कि अगर आपके पास कौशल है तो आप विकेट ले सकते हो। उसने मैच का पासा पलटा। ’’ कोहली ने आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे देवदत्त पडिक्कल की भी प्रशंसा की जिन्होंने 56 रन बनाये। उन्होंने कहा, ‘‘हमने वास्तव में अच्छी शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें: US ओपन में नोवाक जोकोविच ने खोया अपना आपा, दी गई आखिरी चेतावनी

मिशेल मार्श का गेंदबाजी करते समय टखना मुड़ना सनराइजर्स को आखिर में भारी पड़ा। वह इसके बावजूद आखिरी क्षणों में बल्लेबाजी के लिये आये जिसके लिये वार्नर ने उनकी प्रशंसा भी की। वार्नर ने कहा, ‘‘मिशेल ने साहस दिखाया और क्रीज पर उतरा। वह बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। वह अपने पांव पर जोर नहीं दे पा रहा था। उम्मीद है कि उसकी चोट गंभीर नहीं होगी। उसे काफी दर्द हो रहा था इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता। ’’ मैन आफ द मैच चहल ने कहा, ‘‘जब मैंने पहला ओवर किया तो मुझे लगा कि विकेट टू विकेट गेंदबाजी करनी होगी। एक समय वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। मैंने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की और आखिर में इसमें सफल रहा।

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी