IPL 2020: चेन्नई पहुंचे महेन्द्र सिंह धोनी और CSK की टीम, प्रेक्टिस में माही समेत होंगे ये खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2020

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपरकिंग्स के टीम के उनके साथी खिलाड़ी इंडियम प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए यूएई रवाना होने से पहले अभ्यास शिविर में भाग लेने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे। एम ए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार से शुरू होने वाले एक सप्ताह के शिविर के लिए धोनी के अलावा सुरेश रैना, दीपक चाहर, पीयूष चावला और केदार जाधव भी यहां पहुंचे। सीएसके के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ टीम के 16 भारतीय खिलाड़ियों में से धोनी सहित 13 या 14 खिलाड़ी शिविर को हिस्सा होंगे। ये खिलाड़ी कोविड-19 की जांच कराकर यहां पहुंच रहे है, ऐसे में उनका अगला परीक्षण 21 अगस्त को यूएई रवाना होने से 72 घंटे पहले होगा।’’ आईपीएल की तीन बार की चैम्पियन टीम ने धोनी और दूसरे खिलाड़ियों के चेन्नई पहुंचने की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है। पिछले साल जुलाई में एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भारतीय टीम की हार के बाद से धोनी से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। हरफनमौला रविंद्र जडेजा को छोड़कर लगभग सभी खिलाड़ियों के शिविर में भाग लेने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप