MI के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद बोले संजू सैमसन, मैंने खुद पर भरोसा बनाए रखा था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2020

अबुधाबी। इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में शानदार शुरूआत के बाद लय खोने और फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार के मैच में उसे दोबारा हासिल करने वाले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि उन्होंने खुद पर भरोसा बनाये रखा था। संजू ने मुंबई के खिलाफ आठ विकेट से मिली अहम जीत में नाबाद 54 रन बनाये और बेन स्टोक्स के साथ तीसरे विकेट की अटूट साझेदारी में 152 रन जोड़े। उन्होंने जीत के बाद कहा ,‘‘ मैंने खुद पर विश्वास बनाये रखा था। जब आपको 14 मैच खेलने हों तो उतार चढाव आते ही हैं। हर विकेट अलग तरह का होता है और उस पर अलग तरीके से खेलना होता है। मैंने आज वही किया।’’ 

इसे भी पढ़ें: बेन स्टोक्स के शतक से राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस पर शाही जीत 

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं जरूरी रनरेट की तरफ देख ही नहीं रहा था। मैं बस गेंद को उसकी गुणवत्ता के आधार पर खेल रहा था। मुझे जमने में पांच छह गेंद का समय लगा।’’ चोटिल रोहित शर्मा की जगह मुंबई की कमान संभाल रहे कीरोन पोलार्ड ने स्टोक्स और सैमसन की तारीफ की। 

इसे भी पढ़ें: चेन्नई ने चखा जीत का स्वाद, बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया 

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगा कि हार्दिक (पंड्या) ने हमें मैच में लौटा दिया है लेकिन स्टोक्स और सैमसन ने कमाल की पारियां खेली। विकेट अच्छा था जिस पर थोड़ी सी ओस थी। रॉयल्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।’’ उन्होंने हालांकि कहा कि इस हार का उनके अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा किं हमें अभी तीन मैच और खेलने है। हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज हमारे गेंदबाजों का दिन नहीं था। हार्दिक के लिये दुखी हूं कि इतनी उम्दा पारी खेलने के बावजूद टीम जीत नहीं सकी।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!