बेन स्टोक्स के शतक से राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस पर शाही जीत
![Rajasthan Royals Rajasthan Royals](https://images.prabhasakshi.com/2020/10/2020_10$2020102523295744866_0_news_large_8.jpeg)
मुंबई का स्कोर इस समय चार विकेट पर 101 रन था। किशन ने त्यागी की गेंद पर थर्डमैन में आर्चर को कैच थमाया। सूर्य और पोलार्ड को गोपाल ने पवेलियन भेजा। सूर्य ने बेन स्टोक्स को आसान कैच थमाया जबकि पोलार्ड गुगली पर बोल्ड हो गए।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी टीम की यह सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के बाद रॉयल्स 12 मैचों में 10 अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई 11 मैचों में 14 अंक के साथ शीर्ष पर है। मुंबई को प्लेआफ में पहुंचने के लिये बस एक जीत की जरूरत है जबकि रॉयल्स को न सिर्फ अपने दोनों मैच जीतने होंगे बल्कि बाकी मैचों में अनुकूल परिणाम की दुआ करनी होगी। इससे पहले हार्दिक पंड्या के 21 गेंद में नाबाद 60 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट पर 195 रन बनाये थे। बीच के ओवरों में मुंबई ने विकेट गंवाये लेकिन बाद में हार्दिक ने इस सत्र में पहली बार बेहद आक्रामक पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर दिया। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और सात छक्के जड़े। सौरभ तिवारी ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 25 गेंद में 34 रन बनाये। आखिरी चार ओवरों में गत चैम्पियन टीम ने 74 रन बनाये। तिवारी और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिये 64 रन जोड़े।#RajasthanRoyals beat #MumbaiIndians by 8 wickets in the 45th match of #IPL, at Sheikh Zayed Stadium in Abu Dhabi. (Ben Stokes 107*, Sanju Samson 54*)
— ANI (@ANI) October 25, 2020
(Pic courtesy: Indian Premier League Twitter) pic.twitter.com/tDWt6q8mZV
इसे भी पढ़ें: चेन्नई ने चखा जीत का स्वाद, बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया
तिवारी ने आर्चर के डाले 17वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया जबकि हार्दिक ने अगले ओवर में अंकित राजपूत को चार छक्के जड़े। इस ओवर में 27 रन बने। आखिरी ओवर में हार्दिक ने कार्तिक त्यागी को तीन छक्के और दो चौके लगाये। इससे पहले मुंबई ने क्विंटन डिकॉक (6) का विकेट जल्दी गंवा दिया। इसके बादईशान किशन (36 गेंद में 37 रन) और सूर्यकुमार यादव (26 गेंद में 40 रन) ने दूसरे विकेट के लिये 83 रन जोड़े। किशन और सूर्य ने तेज गेंदबाज राजपूत को एक एक छक्का लगाया। सूर्य ने श्रेयस गोपाल के फेंके नौवे ओवर में दो चौके जड़े। राजस्थान ने हालांकि किशन, सूर्य और कीरोन पोलार्ड (6) को जल्दी आउट करके वापसी की कोशिश की। मुंबई का स्कोर इस समय चार विकेट पर 101 रन था। किशन ने त्यागी की गेंद पर थर्डमैन में आर्चर को कैच थमाया। सूर्य और पोलार्ड को गोपाल ने पवेलियन भेजा। सूर्य ने बेन स्टोक्स को आसान कैच थमाया जबकि पोलार्ड गुगली पर बोल्ड हो गए।
अन्य न्यूज़