IPL 2021: RCB vs SRH- एबी डिविलियर्स ने कहा-विफलता के डर ने मुझे अधिक एकाग्र बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2021

चेन्नई। करिश्माई बल्लेबाज एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी के दौरान काफी जोखिम उठाते हैं जिससे ‘विफलता का डर’ रहता है और यही डर टी20 प्रारूप की विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए उन्हें अधिक एकाग्र होने में मदद करता है। लगभग पांच महीने में अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहे डिविलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह पूछने पर कि साल दर साल वह ऐसा कर लेते हैं, डिविलियर्स ने कहा, ‘‘यह हमेशा काफी लुत्फ उठाने वाला नहीं होता। मैं स्थिति के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करता हूं, यह सामान्य सी चीज लगती है। लेकिन तथ्य यह है कि जब आप मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हो तो हर बार स्थिति बदलती है। ’’

इसे भी पढ़ें: CBSE की परीक्षा टलने पर आया केजरीवाल का बयान, कहा- छात्रों, अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके 37 साल के डिविलियर्स ने स्वीकार किया कि जब आप लंबे समय के बाद शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलते हो तो लय में वापस आने में समय लगता है। डिविलियर्स को भरोसा है कि आरसीबी की टीम बुधवार को यहां आईपीएल मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की कमजोरियों का फायदा उठाने में सफल रहेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय