IPL 2022: क्या प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी कोलकाता ? एक छोटी सी गलती भी टीम को पड़ सकती है भारी

By अनुराग गुप्ता | May 02, 2022

मुंबई। क्रिकेटप्रेमियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का त्योहार चल रहा है। ऐसे में टीमों के ऊपर बेहतरीन प्रदर्शन करने का काफी ज्यादा दबाव रहता है और टीमें अपनी पूरी जी-जान लगा कर खेलती हैं। लेकिन उनकी एक गलती कई बार उन्हें काफी ज्यादा भारी पड़ जाती हैं। आईपीएल 2021 की उपविजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की हालत भी काफी नाजुक लग रही है। ऐसे में अगर टीम ने एक भी गलती की तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। 

क्या प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी KKR ?

मौजूदा सत्र में केकेआर की शुरुआत काफी शानदार रही। शुरुआती 4 मैचों में केकेआर को 3 मैच में सफलता मिली और फिर टीम ने लगातार पांच मैच गंवा दिए। ऐसे में टीम के पास महज 5 मैच बचे हुए हैं, जिनमें उन्हें उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन करने की जरूरत होगी और अगर टीम बचे हुए मैचों में से एक भी मैच हार जाती है तो फिर 16 अंकों तक नहीं पहुंच पाएगी। ऐसी स्थिति में फिर केकेआर के प्लेऑफ से बाहर होने की प्रबल संभावनाएं हैं। 

इसे भी पढ़ें: चेन्नई के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, धोनी के कप्तान बनते ही CSK ने पकड़ी रफ्तार, समझे गणित 

प्वाइंट टेबल में केकेआर 6 प्वाइंट्स के साथ 8वें स्थान पर काबिज है और टीम का -0.006 है। ऐसी स्थिति में केकेआर को न सिर्फ विरोधी टीमों के खिलाफ मुकाबले को जीतना होगा बल्कि जीत का अंतर भी बड़ा होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता