IPL 2022। लगातार 5 हार के बाद कोलकाता ने जीता मुकाबला, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

By अनुराग गुप्ता | May 02, 2022

मुंबई। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 47वें मैच में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस दौरान रिंकू सिंह और नीतीश राणा के बीच हुई नाबाद साझेदारी के दम पर कोलकाता ने 5 गेंद शेष रहते हुए आसान जीत दर्ज की। रिंकू सिंह ने 23 गेंद में नाबाद 42 रन की पारी खेली। जबकि नीतीश राणा ने 37 गेंद में नाबाद 48 रन बनाए।  

इसे भी पढ़ें: IPL 2022: गायकवाड़ और कोंवे की रिकॉर्ड साझेदारी से चेन्नई ने सनराइजर्स को हराया, 5 हार के बाद जीत की तलाश में केकेआर 

सैमसन ने जड़ा अर्धशतक

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने किफायती बल्लेबाजी की। संजू सैमसन ने 49 गेंद में 54 रन की पारी खेली। जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल है। जबकि आखिरी ओवरों में रियान पराग ने 12 गेंद में दो छक्के और एक चौके की मदद से 19 और शिमरोन हेटमायर ने 13 गेंद में दो छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 27 रन बनाकर एक मजबूत स्कोर खड़ा करने का प्रयास किया।

प्रमुख खबरें

Festive Season में बाहर की मिठाई छोड़ें, शुद्धता के साथ घर पर मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट Laung Lata Mithai

शिवराज का चिदंबरम पर पलटवार: कांग्रेस ने ही बिगाड़ा One Nation, One Election का सिस्टम

Kangana की जवानी पर सवाल उठाना Baba Ramdev को पड़ा भारी, Ranaut के करारे जवाब से सन्न रह गये Yoga Guru

Lok Sabha Secretariat ने TMC के 20 बागी सांसदों को अयोग्यता याचिका पर भेजा नोटिस