चेन्नई की लगातार चौथी हार, हैदराबाद ने 8 विकेट से दर्ज की जीत, अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी ने खेली तूफानी पारी

By अनुराग गुप्ता | Apr 09, 2022

मुंबई। सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। ऐसे में चेन्नई ने 8 विकेट गंवाकर 154 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए और चेन्नई के एक से बढ़कर एक गेंदबाजों को धोया। 

अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए 50 गेंद में 75 महत्वपूर्ण रन बनाए। जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। जबकि राहुल त्रिपाठी ने 15 गेंद में नाबाद 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमें 5 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं कप्तान केन विलियमसन ने 40 गेंद में 32 रन की पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति तक लेकर गए। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022: कप्तानी का लुफ्त उठा रहे हार्दिक पंड्या, 4 ओवर की गेंदबाजी पर दिया बड़ा बयान 

CSK के बल्लेबाजों का निकला दम

मोईन अली की 35 गेंद में 48 रन की पारी के चलते चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 154 रन बनाए। कप्तान रविंद्र जडेजा ने अंत में 15 गेंद में 23 रन का योगदान दिया जिससे टीम यह स्कोर बनाने में सफल रही जिसने लगातार विकेट गंवा दिए थे। हैदराबाद के वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने 2-2 विकेट चटकाए। जबकि भुवनेश्वर कुमार, मार्को जन्सेन और मारक्रम के हिस्से में 1-1 विकेट आए।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह