हार्दिक पंड्या और नाताश स्टेनकोविक का होने वाला है तलाक? जानें दोनों के बीच क्या हुआ

By Kusum | May 23, 2024

टीम इंडिया के उपकप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या दिनों काफी ट्रोल हो रहे हैं। आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले ही उन्हें आलोचनाएं सुनने को मिल रही हैं। पहले तो उन्हें रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया और फिर उनकी कप्तानी में मुंबई टीम पहले ही आईपीएल से बाहर हो गई। जिसके बाद फैंस काफी नाराज हैं। वहीं अब खबरों के मुताबिक हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ भी ठीक नहीं चल रही है।

पिछले कुछ दिनों से नताशा चर्चाओं में बनी हुई हैं। नताशा को आईपीएल में हार्दिक के खराब प्रदर्शन को लेकर ऑनलाइन धमकी भी दी गई थी। बता दें कि इस जोड़े ने 31 मई 2020 में शादी की थी और दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है। 

बता दें कि रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लिखा गया है कि क्या नताशा और हार्दिक अलग हो गए? रेडिट पर किसी ने मंगलवार को पोस्ट किया, ये सिर्फ एक अंदाजा है। लेकिन दोनों एक-दूसरे की इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट नहीं कर रहे हैं, पहले नताशा के इंस्टाग्राम पर नताशा स्टेनकोविक पंड्या लिखा होता था, लेकिन अब उन्होंने हार्दिक पंड्या का सरनेम हटा दिा है। 

प्रमुख खबरें

असम में विनाशकारी Flood की जांच CBI से कराने की मांग, केंद्र को पत्र भेजेगी सरकार

Congress को अपने शासनकाल के लिए प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए: Pushkar Singh Dhami

NHRC Notice: नाबालिग बच्चियों की कथित बिक्री पर तीन राज्यों से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Sarbanand Sonowal ने पुरी में International Cruise Terminal बनाने का किया ऐलान