खास चप्पल कर रही इंतजार... अभिषेक शर्मा ने किया बेहतरीन प्रदर्शन फिर भी खुश नहीं हैं गुरु युवराज सिंह

By Kusum | Mar 28, 2024

मुंबई इंडियंस को हराने के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने कई रिकॉर्ड बनाए है। वहीं इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। इसी कड़ी में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद में फिफ्टी ठोक दी। जिसके बाद वो आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। लेकिन अभिषेक की इस धुआंधार पारी से उनके गुरु युवराज सिंह खुश नहीं हैं। 


दरअसल, अभिषेक पंचाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और युवराज सिंह को वो अपना गुरु मानते हैं। युवराज सिंह की भी अभिषेक के खेल पर नजर रहती है। वो अक्सर अभिषेक को लेकर ट्वीट करते हैं। अभिषेक की इस तूफानी पारी पर युवराज ने ट्वीट कर खुशी जताई और साथ ही अभिषेक की खिंचाई भी कर दी। 


अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद में 63 रन की पारी खेली थी। इसमें उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के मारे थे। हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए थे। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में 80 रन की पारी खेली थी। इस पर युवराज सिंह ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, वाह सर अभिषेक वाह। शानदार पारी, लेकिन आउट होने के लिए क्या शॉट चुना। लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं। स्पेशल चप्पल तुम्हारा इंतजार कर रही है। 


23 वर्षीय अभिषेक शर्मा कई बार कह चुके हैं कि उनके करियर में युवराज सिंह की अहम भूमिका रही है। जब भी अभिषेक को बल्लेबाजी तकनीक में कोई दिक्कत आती है वह युवराज सिंह से सलाह लेते हैं। 

प्रमुख खबरें

Go Nightclub Tragedy: 25 मौतें, अवैध निर्माण और सुरक्षा लापरवाही उजागर

2017 एक्ट्रेस असॉल्ट केस में बरी होने पर दिलीप की पहली प्रतिक्रिया, बोले- “9 साल साथ देने वालों का धन्यवाद”

ब्रिटेन से पाक मूल अपराधियों की वापसी के बदले दो राजनीतिक आलोचकों की मांग का दावा

Trump ने कहा- शांति प्रस्ताव पर ज़ेलेंस्की अभी तैयार नहीं, रूस ने दिखाई सहमति