IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने छुए एमएस धोनी के पैर, वीडियो हो रहा वायरल

By Kusum | May 20, 2025

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हो गया है। टीम ने अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दे दी है। इस मैच में भी टीम की तरफ से बल्लेबाजी में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेली है। वैभव ने मैदान पर अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने व्यवहार और बड़ों को सम्मान के लिए भी सभी की प्रशंसा पाई। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के पैर छुए। 

 आईपीएल 2025 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए। चेन्नई की ओर से आयुष म्हात्रे ने 43 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रन बनाए। राजस्थान के लिए आकाश और युद्धवीर ने 3-3 विकेट झटके। 

प्रमुख खबरें

AB-PMJAY: जानिए कैसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड? वर्षपर्यंत कितने रुपये का मिलेगा मुफ्त इलाज?

₹20 करोड़ की लागत से बने सनगार्नर सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

किसानों के त्याग से जेवर बना निवेश का नया वैश्विक केंद्र, ₹15,023 करोड़ की परियोजनाओं की रखी गई आधारशिला

Strait of Hormuz में फिर महा-तनाव! टैंकर पर Unknown Projectile से हमला, British एजेंसी का अलर्ट।