IPL 2025 MI vs KKR: केकेआर के खिलाफ अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने उतरेगी मुंबई इंडियंस, कुछ ही देर में मुकाबला

By Kusum | Mar 31, 2025

आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2025 का 12वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े में शाम 7.30 बजे से खेला जाना है। वहीं इस मुकाबले से मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच जीतना चाहेगी। MI ने अभी तक दो मैच खेले हैं जिसमें उसे हार झेलनी पड़ी है। अंक तालिका में भी मुंबई सबसे फिसड्डी टीम है जो कि टेबल में सबसे नीचे है। वहीं दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में केकेआर अपनी दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी। 


हेड टू हेड रिकॉर्ड

वहीं दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो, मुंबई इंडियंस 23-11 से आगे चल रही है। लेकिन पिछले 6 मुकाबलों में कोलकाता ने मुंबई को 5 बार धूल चटाई है। ऐसे में आज मुंबई इंडियंस को संभलकर कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करना पड़ेगा। 


वानखेड़े स्टेडियम का रिकॉर्ड

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां सबसे बड़ा टीम स्कोर 235/1 है, जो आरसीबी ने एमआई के खिलाफ 2015 में बनाया था। सबसे कम टीम स्कोर 67/10 है, जो केकेआर ने एमआई के खिलाफ 2010 में बनाया था। 

पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है, जिससे बल्लेबाजों को स्ट्रोक लगाने में आसानी होती है। छोटी बाउंड्री होने के कारण छक्के और चौके लगाना भी आसान होता है। हालांकि, गेंदबाजों को भी निराश होने की जरूरत नहीं है। अगर वे सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, तो उन्हें भी विकेट मिल सकते हैं। स्पिन गेंदबाजों को भी पिच से कुछ मदद मिल सकती है। 


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

केकेआर-क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर। 

प्रमुख खबरें

धोनी का मास्टरप्लान आया रंग, झारखंड क्रिकेट के नया अध्याय की शुरुआत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर ऐतिहासिक जीत

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?