GT vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को चटाई धूल, क्वालीफायर-2 में पंजाब से भिड़ंत

By Kusum | May 31, 2025

आईपीएल 2025 एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस ने 20 रनों से हराया। इस जीत के साथ मुंबई ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है,जहां उसका सामना पंजाब किंग्स से होगा। दूसरी तरफ जीटी का आईपीएल 2025 में सफर खत्म हो गया है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। जवाब में जीटी ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना सकी। 


229 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस को पहले ओवर में झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुसल मेंडिस 10 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर 24 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन 49 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए। रदरफोर्ड 15 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शाहरुख ने 7 गेंद में 13 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 11 गेंद में 16 रन का योगदान दिया। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने दो, बुमराह, ग्लीनसन, सैंटनर और अश्विनी ने 1-1 विकेट लिया। 


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत दमदार हुई। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। बेयरस्टो ने 22 गेंद में 47 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 20 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 50 गेंद में 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक ने 11 गेंद में 25 रन बनाए। नमन धीर 6 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या ने 9 गेंद में 22 रन बनाए। जीटी के लिए साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट झटके। 

प्रमुख खबरें

Winter Skin Care: बिना मेकअप के पाएं ग्लोइंग स्किन, स्किनिमलिज्म से सर्दियों में निखारें त्वचा

Gemini 3 Pro VS ChatGPT 5.2: 2025 के AI रेस में कौन आगे? आपके लिए बेस्ट चुनाव का विश्लेषण

Pakistan ने चोरी से ईरान को परमाणु...पुतिन-बुश की 24 साल पुरानी सीक्रेट चैट आई सामने

दोस्ती में दरार डालने की कोशिश, पेंटागन ने अरुणाचल पर भारत को चेताया, चीन बुरी तरह बौखलाया