'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बदलेगा आईपीएल का शेड्यूल? PBKS vs MI के मैच पर खतरा! BCCI लेगा एक्शन

By Kusum | May 07, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 ठिकानों पर एयर-स्ट्राइक करके पहलगाम हमले का बदला लिया है। इस सैन्य कार्यवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और भयंकर युद्ध जैसे हालात होने लगे हैं। अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स मैच जो की 11 मई को धर्मशाला में होने वाला है उसका वेन्यू बदला जा सकता है। 

8 मई को होने वाले दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिए जाने से पहले ही दिल्ली की टीम धर्मशाला पहुंच गई थी। मुकाबला समाप्त होने के बाद दिल्ली की टीम सड़क की राह धर्मशाला से वापस लौटेगी क्योंकि धर्मशाला का एयरपोर्ट फिलहाल बंद है। 

बता दें कि, एनआई के हवाले से बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया था कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद आईपीएल 2025 के  शेड्यूल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसी बीच मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच का वेन्यू बदले जाने की खबर वाकई में चौंकाने वाली है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 

प्रमुख खबरें

Ranchi समेत कई जिलों में बारिश, Durga Puja पंडालों की तैयारी में अड़चन

Tech Mahindra का Net Profit 32.74% बढ़ा, Share Price में 8% से ज्यादा का उछाल

US के Illinois मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर MEA ने जताई चिंता, नागरिकों की सुरक्षा का आग्रह

Azerbaijan में भारतीय Ambassador Abhay Kumar ने राष्ट्रपति Ilham Aliyev को सौंपा परिचय पत्र