IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, MS Dhoni इंजरी के कारण शुरुआती मैचों से हुए बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2026

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले दो सप्ताह में नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सीएसके ने बयान में कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इस कारण उनका आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह में खेलने की संभावना नहीं है।’’ धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से आईपीएल खेलना जारी रखा है। इस 44 वर्षीय खिलाड़ी के आईपीएल में भविष्य को लेकर प्रत्येक सत्र में कयास लगाए जाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से उन्हें घुटने की समस्या से बार-बार जूझना पड़ा है और 2023 में उनकी सर्जरी भी हुई थी। सीएसके आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगा।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में भिडे़गी आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें, जानें कैसी होगी पिच?

Strait of Hormuz को US प्रेसिडेंट ने बताया ट्रंप जलडमरूमध्य, कहा- ये कोई गलती नहीं

हवा में अटकीं 161 यात्रियों की सांसें, Delhi में IndiGo Flight की Emergency Landing, बड़ा हादसा टला

यदि आप क्रेडिट कार्ड्स धारक हैं तो 1 अप्रैल 2026 से होने वाले 5 महत्वपूर्ण बदलावों को समझिए