IPL 2026: SRH ने रोका रॉयल्स का विजय रथ, ईशान किशन और हिंगे-साकिब की जोड़ी ने किया कमाल

By Kusum | Apr 14, 2026

आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से शिकस्त दी। इस दौरान एसआरएच के कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों में 91 रन की बेहतरीन पारी खेली और डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे (34 रन पर चार विकेट) और शाकिब हुसैन (24 रन पर चार विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की। 

बता दें कि, अभी तक अजेय रही रॉयल्स की ये पहली हार है, जबकि सनराइजर्स की इतने ही मैचों में यह दूसरी जीत है। वहीं एसआरएच ने 217 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में आरआर की पारी 19 ओवर में 159 रनों पर ही सिमट गई। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भी शांत रहा। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स का शुरू से ही खस्ता हाल रहा। आरआर ने महज 9 रन जोड़कर पांच विकेट गंवा दिए थे। हिंगे ने पहले ही ओवर में तीन शिकार किए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन ड्रे प्रीटोरियस को 0 पर ही आउट किया। हिंगे ने तीसरे ओवर में कप्तान रियान पराग को पवेलियन भेजा। पराग ने इस दौरान महज 4 रन बनाए। इसके बाद हुसैन ने दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल को 1 रन पर आउट किया। संकट में डोनोवन फरेरा जिन्होंने 44 गेंदों में 69 की पारी खेली और रवींद्र जडेजा 31 गेंदों में 44 रन बनाकर मोर्चा संभाला और आरआर को जल्द ढेर होने से बचाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। हुसैन ने 15वें ओवर में फरेरा को बोल्ड कर साझेदारी को तोड़ा। उनके जाल में जोफ्रा आर्चर (2) और रवि विश्नोई (0) भी फंसे। तुषार देशपांडे ने 11 गेंदों में 25 रन बटोरे। 

इससे पहले हैदराबाद ने टॉस गंवा कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 26 रन बनाए। इस दौरान कप्तान ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 99 रन जोड़े लेकिन वो अपने शतक से चूक गए। हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में 40 जबकि नीतिश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में 28 रन बटोरे। ट्रेविस हेड 18 गेंदों में 18 रन की ही पारी खेल पाए। अनिकेत शर्मा ने 6 रन जोड़े और रनआउट हो गए। सलिल अरोड़ा 13 गेंदों में रन बनाकर नाबाद रहे। अभिषेक शर्मा इस दौरान खाता भी नहीं खोल पाए। 

प्रमुख खबरें

3 Crore से ऊपर की FD पर बैंकों को हर दिन सुबह 10 बजे तक घोषित करनी होगी नई Rate

Guwahati ODI: Jasprit Bumrah की गैरमौजूदगी में Nitish Kumar Reddy और गेंदबाजी पर नजरें

IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति