IPL 2026 में खेलने के लिए इस खिलाड़ी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, कर दी ये मांग

By Kusum | Apr 02, 2026

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के मौजूदा सत्र में खेलने के लिए गुरुवार 2 अप्रैल को अदालत से हस्तक्षेप करने की मांग की, क्योंकि देश के क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के कारण उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र देने से इनकार कर दिया था। 31 वर्षीय खिलाड़ी को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.6 करोड़ रुपये में आरसीबी ने खरीदा था। इसके बाद 2026 केसीजन के लिए इसी रकम पर उन्हें रिटेन किया गया था। 

तुषारा ने कहा कि उन्होंने एसएलसी को अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर समाप्त करने की अपनी इच्छा के बारे में बता दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में फिटनेस टेस्ट में असफल होने के कारण एनओसी नहीं देने के फैसले को अदालत को रद्द कर देना चाहिए। एसएलसी ने राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए फिटनेस टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। तुषारा ने कहा कि उनकी फिटनेस का स्तर कभी भी कम नहीं पाया गया और उन्हें पहले एसएलसी ने इसी तरह के फिटनेस स्तर पर खेलने की अनुमति दी थी। 

फिलहाल, आरसीबी ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। उन्होंने पिछले सत्र में टीम की तरफ से एक मैच खेला था। इस तेज गेंदबाज ने अभी तक कुल मिलाकर 137 टी20 मैचों में 21.25 के औसत से 174 विकेट लिए हैं।  

प्रमुख खबरें

Railway Employees को दशहरा से पहले मिला तोहफा, 78 दिन के PLB को मंजूरी

एक साथ 5 सरकारी नौकरियां कर रहा था Kashim Chowdhury, फिर एक वीडियो कॉल से बिगड़ी बात और...

जो अमेठी में अपने दम पर चुनाव तक नहीं लड़ सकता, वह शहंशाह बनने के लिए..., स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा वार

भारत में AI बढ़ा सकता है Gender Gap, विशेषज्ञों ने जताई गहरी चिंता