By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 14, 2026
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11,40,770 रेल कर्मचारियों को 78 दिन के उत्पादकता आधारित बोनस के भुगतान को मंजूरी दी है। सरकार ने बुधवार को बताया कि कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले इस बोनस पर 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पात्र रेल कर्मचारियों को उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) का भुगतान हर साल ‘दुर्गा पूजा’ और ‘दशहरा’ की छुट्टियों से पहले किया जाता है।
सरकार ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने रिकॉर्ड 167 करोड़ टन माल की ढुलाई की। इस दौरान रेल यात्रियों की संख्या भी अच्छी-खासी रही।