आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया: अफरीदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2020

कराची। पाकिस्तान के पूर्व आल राउंडर शाहिद अफरीदी ने भारतीय क्रिकेट की सफलता का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग को दिया और कहा कि इससे देश के उभरते हुए युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दबाव से निपटने में मदद मिली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया। उनके नये खिलाड़ी आईपीएल में शीर्ष विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलकर और उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने बाद पूरी तरह तैयार होते हैं। वे इस स्तर के दबाव से निपटने के लिये तैयार होते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आईपीएल ने उनके क्रिकेट को बदल दिया और मुझे लगता है कि हमारी पाकिस्तान सुपर लीग भी ऐसा ही करेगी। हम देख ही रहे हैं कि लीग के जरिये कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी देखने को मिल रहे हैं। जब आप दर्शकों के सामने शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ या उनके खिलाफ खेलते हो तो आप दबाव से निपटना सीखते हो। ’’ उनका यह भी मानना है कि भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध जल्द नहीं शुरू होने वाले हैं। 

प्रमुख खबरें

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।

England की दिग्गज Tammy Beaumont कहेंगी अलविदा, Lords के ऐतिहासिक Test में भारत से आखिरी टक्कर