दिल्ली में नहीं होंगे आईपीएल मैच, वैकल्पिक स्थानों की तलाश में जुटा BCCI

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार का कोविड-19 महामारी के मद्देनजर शहर में आईपीएल मैचों के आयोजन कराने की अनुमति नहीं देने के फैसले ने बीसीसीआई की परेशानियां बढ़ा दी है और अब क्रिकेट बोर्ड खाली स्टेडियमों में मैच कराने पर सहमति रखने वाले राज्यों में वैकल्पिक स्थानों की तलाश कर रहा है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि विश्वभर में खौफ का माहौल पैदा करने वाली इस घातक बीमारी को फैलने से रोकने के लिये राष्ट्रीय राजधानी में एक महीने तक कोई खेल प्रतियोगिता नहीं होगी।

आईपीएल 29 मार्च को मुंबई में शुरू होगा और दिल्ली का पहला मैच 30 मार्च को होगा। सिसोदिया ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आईपीएल सहित सभी खेलकूद गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। ’’बीसीसीआई से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने उन वैकल्पिक स्थानों को गिनाया जो मेजबानी कर सकते हैं। दिल्ली आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू शहर है।

इसे भी पढ़ें: साइना नेहवाल की ओलंपिक की उम्मीदों को लगा झटका, पहले ही दौर में हारकर बाहर 

बीसीसीआई सूत्रों ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘लखनऊ पिछले कुछ समय से आईपीएल मैचों की मेजबानी करना चाहता था। अगर यह टूर्नामेंट बंद दरवाजों में ही आयोजित करना है तो फिर यह मायने नहीं रखता कि यह कहां खेला जा रहा है। ’’दिल्ली से पहले कर्नाटक ने भी आईपीएल मैचों की मेजबानी करने में अनिच्छा व्यक्त की थी जबकि महाराष्ट्र ने टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी है। 

प्रमुख खबरें

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty

AYUSH क्षेत्र 2047 तक 318 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान, RIS रिपोर्ट में खुलासा

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया