हैदराबाद को मिली लगातार चौथी हार, सुपर ओवर में जीती दिल्ली कैपिटल्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2021

चेन्नई। दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के इस चरण के पहले सुपर ओवर एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (39 गेंद, सात चौके, एक छक्का), कप्तान ऋषभ पंत के 37 रन और स्टीव स्मिथ के नाबाद 34 रन, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के 28 रन से चार विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिये न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन एक छोर पर डटे रहे जिन्होंने 51 गेंद में आठ चौके से नाबाद 66 रन की पारी खेली जिससे टीम ने 20 ओवर में सात विकेट विकेट पर 159 रन बनाये और मैच सुपर ओवर में चला गया। सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर तक पहुंचाने में जगदीश सुचित (16 गेंद में दो चौके और एक छक्के से नाबाद 15 रन) ने भी अहम भूमिका निभायी। अंतिम ओवर में छह गेंद में 16 रन चाहिए थे, जिसमें टीम ने विलियमसन के चौका और सुचित के छक्के से 15 रन जोड़े। दिल्ली ने सुपर ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी जो कोविड-19 से उबरने के बाद खेल रहे हैं जिन्होंने दो विकेट भी झटके। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर और विलियमसन ने मिलकर सात रन बनाये।

आखिरी गेंद पर शार्ट रन हो गया, वर्ना आठ रन होते। अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिये राशिद खान गेंदबाजी के उतरे जबकि दिल्ली के लिये पंत और धवन क्रीज पर थे जिन्होंने छह गेंद में आठ रन बनाकर टीम को जीत दिलायी। सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान वार्नर (06) और बेयरस्टो (38 रन, 18 गेंद, तीन चौके और चार छक्के) के विकेट पावरप्ले में गंवा दिये थे। हालांकि उसके और दिल्ली कैपिटल्स (बिना विकेट गंवाये 51 रन) के पावरप्ले के स्कोर में रनों के लिहाज से ज्यादा फर्क नहीं रहा, बस विकेट का अंतर रहा। उसने छह ओवर में दो विकेट पर 56 रन बना लिये थे। अब विलियमसन ने जिम्मेदारी से खेलते हुए बीच बीच में शाट लगाते हुए रन जोड़ना जारी रखा, पर दूसरे छोर पर विराट सिंह 14 गेंद में महज चार रन जोड़कर आवेश खान (34 रन देकर तीन विकेट) का दूसरा शिकार बने, जिन्होंने बेयरस्टो की पारी भी खत्म की थी। केदार जाधव को अमित मिश्रा ने आउट किया। अंतिम पांच ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिये 50 रन की जरूरत थी। इस दौरान विलियमसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके लिये उन्होंने 42 गेंद खेली और छह चौके लगाये। पटेल ने फिर अपने अंतिम ओवर में दो विकेट झटके, इससे सनराइजर्स का स्कोर छह विकेट पर 117 रन हो गया। विजय शंकर के आउट होने के बाद सुचित क्रीज पर थे, जिन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाकर नाबाद 14 रन बनाये। इससे पहले सलामी बल्लेबाज धवन (28 रन, 26 गेंद में तीन चौके) और साव ने दिल्ली कैपिटल्स को चेपक की धीमी पिच पर तेज शुरूआत करायी जिससे पॉवरप्ले में टीम ने बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिये थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिये साव ने पारी की पहली तीन गेंदों पर चौके लगाकर हाथ खोले। अगले ओवर में भी टीम के खाते में तीन चौके से 14 रन जुड़े। सनराइजर्स हैदराबाद का आत्मविश्वास पिछले चार में से तीन मैच गंवाकर गिरा हुआ था, पर टीम ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराकर पहली जीत दर्ज की थी। 

प्रमुख खबरें

F&O Trading Time में बड़ा बदलाव, SEBI के नए नियमों से 3 अगस्त से बदल जाएगी Stock Market की चाल

Indian Stock Market में FPIs की बड़ी वापसी, July में 20,200 करोड़ का Investment कर जताया भरोसा

IndiGo International Expansion: 2028 से Airbus A350 के जरिए ग्लोबल मार्केट में धाक जमाएगा इंडिगो

Auto Sector की नई उड़ान: Passenger Vehicles की Record Sales ने जुलाई में बनाया ऐतिहासिक माइलस्टोन