5-6 टीमों के साथ IPL महिला क्रिकेट के लिये शानदार होगा: मंधाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2020

नयी दिल्ली। भारत की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को लगता है कि एक पूर्ण महिला इंडियन प्रीमियर लीग प्रतिभाओं को तलाशने में काफी अंतर पैदा कर सकती है जिससे राष्ट्रीय टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। तेईस साल की इस सलामी बल्लेबाज ने माना कि बीसीसीआई इसे साकार करने के लिये काफी प्रयास कर रहा है। उन्होंने बीबीसी पोडकास्ट पर ‘द दूसरा’ में कहा, ‘‘बीसीसीआई ने काफी प्रयास किये हैं, पहले हमारे लिये दो साल पहले प्रदर्शनी मैच की तरह का महिला आईपीएल आयोजित किया, फिर इसके बाद तीन टीमों का बहुत सफल आईपीएल रहा।

इस साल इसे चार टीमों के बीच होना था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि एक या दो साल के लिये आईपीएल की तरह के कई मैच आयोजित होंगे। भारतीय महिला क्रिकेट के लिये पांच या छह टीम का आईपीएल शानदार होगा, विशेषकर विश्व कप को देखते हुए। ’’ उन्होंने साथ ही उम्मीद जतायी कि देश में महिला क्रिकेट में अभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जो अंतर है, वह जल्द ही खत्म हो जायेगा। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में महिला क्रिकेट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है, विशेषकर घरेलू सर्किट में। लेकिन अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सर्किट के टूर्नामेंट में काफी अंतर है और मुझे लगता है कि यह भी दो-तीन साल में खत्म हो जायेगा।

प्रमुख खबरें

Vande Mataram के 150 वर्ष: Red Fort पर PM Modi के 13वें संबोधन में दिखेंगे 6 बड़े ऐतिहासिक बदलाव

आजादी के जश्न में डूबा देश, PM मोदी ने इस अंदाज में दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge