राम मंदिर के पक्षकार स्वर्गीय महंत रामचंद्र परमहंस को इकबाल अंसारी ने दी श्रद्धांजलि

By सत्य प्रकाश | Aug 10, 2021

अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय महंत रामचंद्र परमहंस दास के 18वीं पूण्य तिथि पर बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी समाधि स्थल पहुंचे जहां पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया है। वहीं इस दौरान कहा कि मंदिर मस्जिद विवाद को लेकर वालिद और महंत परमहंस दास एक दूसरे की खिलाफत में रहे हो लेकिन न्यायालय में चल रहे विवाद की सुनवाई में शामिल होने के लिए एक ही रिक्शे से चलते थे। और आज दोनों लोग इस दुनिया में नहीं हैं इसलिए उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय